उत्तराखंड

कांग्रेस संगठन की बैठक में भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों का किया जोरदार विरोध

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग-

ब्लाक कांग्रेस कमेटी जखोली के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने व केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध कर आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है। बैठक में लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखण्ड़ दौरे को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध कर कांग्रेस की रीति व नीतियों को घर घर जाकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है। शुक्रवार को जखोली के इन्द्रनगर स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजूट होकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार पर महंगाई,भ्रष्टाचार सहित कई जनविरोधी नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जन परेशान है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी 4 जून को पौड़ी के रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की महारैली को सफल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जनपद की दोनों विधानसभा के प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक संख्या में पौड़ी पहुंचने का आह्वान किया है। बैठक में ब्लाक प्रमुख जखोली विनीता चमोली ने कहा है कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण पब्लिक समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार होने पर अंकुश लगाने पर पूरी तरह से नाकाम हो गई है और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। लगातार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख व रुद्रप्रयाग से पूर्व प्रत्याशी रहे प्रदीप थपलियाल ने कहा है कि सरकार वोटर लिस्ट में एसआईआर के माध्यम से बड़े पैमाने पर नाम काटे जा रहे हैं और चुनिंदा लोगों के नाम जो भाजपा को वोट देने वाले वोटर शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिससे वोट के अधिकार से बड़े पैमाने पर लोग मतदान से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की जन विरोधी व दमनात्मक नीतियों के विरोध में लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का झूठा वायदा करके युवाओं के हकों पर कुठाराघात किया गया है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया है। बैठक में अजय किशोर भण्डारी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राय सिंह बिष्ट,पूर्व जिपंस बीरेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत, कपूर पंवार, पूर्व प्रधान शीला भण्डारी,अंकूर रौथाण,जिला पंचायत सदस्य घ्यालू लाल, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला, रमेश पंवार,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button