उत्तराखंड
मलारी गांव में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम*

चमोली –
नीति घाटी के सीमांत गांव मलारी में ग्रामीणों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात को वर्चुअल माध्यम से सामूहिक रूप से सुना गया।
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ ही देशहित एवं जनकल्याण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इस अवसर पर काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


