उत्तराखंड

कई दिनों से लापता युवक का शव मिला, पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया

ख़बर को सुनें

चमोली –

दिनांक 09.06.2026 को प्रातः लगभग 09:10 बजे पाडुली निवासी बृजेश द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि पाडुली जंगल में रोली ग्वाड़ की ओर एक मानव शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चमोली पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद शव का रेस्क्यू कर जंगल से बाहर निकाला गया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया।

शव की शिनाख्त के लिए कोतवाली चमोली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/26 धारा 140(3) बीएनएस गुमशुदगी प्रकरण से संबंधित परिजनों को बुलाया गया। परिजनों द्वारा मृतक के कपड़ों एवं मौके से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर *शव की पहचान आदित्य सिंह नेगी निवासी देवग्राम पोस्ट उर्गम ज्योतिर्मठ उम्र 20 वर्ष* के रूप में की गई। पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया तथा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button