उत्तराखंड

वाहन दुर्घटना मे 4,की मौत 4 घायल

ख़बर को सुनें

देवाल –

चमोली जनपद के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार बैंड के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल से घेस की ओर जा रहा एक कमर्शियल बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग करते हुए घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया,जहां उनका उपचार चल रहा है।

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटनास्थल गहरी खाई में होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। हादसा कुनार बैंड के समीप हुआ, जहां वाहन अनियंत्रित होकर नीचे केल नदी की ओर जा गिरा। हालांकि वाहन के अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। संकरी सड़कें, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र और कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों की कमी के चलते पर्वतीय इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल प्रशासन मृतकों की पहचान और दुर्घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की पुष्टि में जुटा हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button