उत्तराखंड

शिक्रा टारगेट ड्रोन के गिरने से ग्रामीण क्षेत्र मै कोतूहल का विषय बना

ख़बर को सुनें

रूद्रप्रयाग,

जनपद रुद्रप्रयाग के सारी क्षेत्र अंतर्गत ककोड़ाखाल-बिजराकोट मोटर मार्ग के समीप गुरुवार को एक मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) दुर्घटनाग्रस्त होने से क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त यूएवी स्वदेशी ‘शिक्रा टारगेट ड्रोन’ बताया जा रहा है, जिसका उपयोग भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा विभिन्न रक्षा प्रणालियों एवं हथियारों के परीक्षण तथा प्रशिक्षण गतिविधियों में किया जाता हैप्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार अपराह्न 2:36 बजे प्रशासन को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि सारी गांव से लगभग 7 से 8 किलोमीटर ऊपर स्थित बिजराकोट क्षेत्र में एक हवाई यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया तथा घटना की जानकारी जुटाने का कार्य प्रारंभ किया गया।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना की आशंका व्यक्त की जा रही थी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने के बाद स्पष्ट हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वस्तु एक ड्रोन है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने अथवा किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार यह ड्रोन एनाड्रोन सिस्टम्स द्वारा निर्मित स्वदेशी ‘शिक्रा टारगेट ड्रोन’ है। यह एक उन्नत मानवरहित हवाई वाहन है, जिसका उपयोग भारतीय सेना, वायु सेना एवं नौसेना द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा हथियार प्रणालियों के परीक्षण के दौरान लक्ष्य के रूप में किया जाता है।ड्रोन के क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।फिलहाल ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। प्रशासन ने बताया कि विस्तृत जांच एवं तकनीकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button