उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुड़ जाए – बुटोला

ख़बर को सुनें

चमोली –

नगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय बद्रीनाथ विधायक श्री लखपत सिंह बुटोला जी के साथ जिलाध्यक्ष  सुरेश कुमार डिमरी जी की गरिमामई उपस्थिति रही।

नगर पालिका सभागर मै आयोजित बैठक में सांगठनिक मजबूती एवं नगर संगठन कार्यकारणी पर चर्चा की गई।आगामी 2027 विधानसभा चुनावी रणनीति पर भी चर्चा के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण- SIR पर चर्चा की गई। साथ ही “छात्रों की गूंज”कोटा(राजस्थान) रैली में  राहुल गांधी द्वारा मूल प्रस्तुति का प्रदर्शन टीवी के माध्यम से किया गया।

सम्मेलन को बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला द्वारा कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए सांगठनिक मजबूती पर ज़ोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए अभी से एक जुट होकर कार्य करने को कहा गया। उन्होंने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीडन,पेपर लीक व स्थानीय मुद्दों आदि जनहित के मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गई है।उनके द्वारा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की‌ रीति – नीति तथा भाजपा की जनविरोधी  नीतियों को बूथ स्तर पर घर-घर ले जाने को कहा गया।

सम्मेलन को जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी तथा बरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी मंच साझा कर संगठन की मजबूती तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों व निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए तथा सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हक की लडाई को और तेज करने का आवाह्न किया गया। कार्यक्रम में बहुत सारे लोग पार्टी में सामिल हुए जिनका विधायक जी व पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट,निवृत्तमान नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंदसिंहपंवार,जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिलाध्यक्ष यूथ सूर्य प्रकाश पुरोहित ,जिलाध्यक्ष एन एस यू आइ/जिला पंचायत सदस्य विपिन फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक गिरीश आर्य, पूर्व पीसीसी सुदर्शन शाह,बद्री केदार मंदिर समिति पूर्व सदस्य ओमप्रकाश नेगी, बद्रीनाथ बीएलए मदन लोहानी,बरिष्ठ कांग्रेसी मनीष नेगी, कमल रतूड़ी,रितेश बगवाड़ी, गोविंद सजवांण,राजेन्द्र रावत,महेंद्र नेगी, संदीप रावत,विक्रम नेगी, मुकुल विष्ट, महिला सेवादल पूर्व जिलाध्यक्ष अनिता नेगी, महिला जिला उपाध्यक्ष विजया कंडारी,महिला जिला महामंत्री राजेश्वरी सती, पूर्व पार्षद लीला रावत,,नागेन्द्र रावत,सुनील बिष्ट, राकेश बिष्ट, विक्रम बिष्ट, चन्द्र शेखर रावत, गजेन्द्र बिष्ट,दलीप बिष्ट, शिवसिंह बिष्ट, रविन्द्र बर्त्वाल, सुभाष राणा,संजय कुमार, दुर्गा देवी,आशा देवी, ललिता देवी,, जयपाल कोहली, प्रताप लाल, महीपाल, कैलाश झिंक्वाण, रमेश नेगी, गोपाल रावत, जयवीर ‌नेगी, रामसिंह बिष्ट, मोहन नेगी, सुरेश,विनय सती, विक्रम शाह, किशन बर्त्वाल,व दर्शन लाल सहित तमाम बूथ अध्यक्ष व बीएलए, कार्यकर्तागण शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button