चौंन घाट इंटर कॉलेज विज्ञान वर्ग की मांग को लेकर अनशन पांचवें दिन भी जारी
बेरोजगार संघ के जिला अध्यक्ष व साथी को प्रशासन ने जबरन किया भर्ती

नंदा नगर –
नंदा नगर के दुरस्त क्षेत्र चौन घाट इंटर कालेज मै विज्ञान वर्ग शुरु करने को लेकर पिछले 41 दिनों से चले आ रहे कर्मिक धरने के बाद पिछले 5 दिनों से आमरण -अनशन के बाद बेरोजगार संघ के जिलाध्यक्ष सदीप पवार की अचानक तबियत विगड़ने पर पुलिस व स्वस्थय विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिये ले जाया गया
आंदोलनकारियो का कहना है कि सरकार जब तक आंदिलन जारी रहेगा जनहित की मांगों के लर्ष जारी रखते हुए हमारे क्रमिक अनशन का 41वाँ दिन तथा आमरण अनशन का 5वाँ दिन है। आमरण अनशन पर बैठे बेरोजगार संघ जिला अध्यक्ष संदीप पंवार, साथी सत्येंद्र सिंह एवं कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जबरन मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बावजूद आंदोलन रुका नहीं है। वर्तमान में अन्य तीन साथी आमरण अनशन पर डटे हुए हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक शासन-प्रशासन हमारी जनहित की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आमरण अनशन निरंतर जारी रहेगा। आंदोलनकारी की प्रमुख मांग जीआईसी चौनघाट में विज्ञान संकाय शीघ्र खोला जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।



