उत्तराखंड

यूकेडी में शामिल हुए पूर्व आंदोलनकारी व शिक्षक, समर्थकों सहित

उत्तराखंड क्रांति दल का कार्यकर्ता सम्मेलन

ख़बर को सुनें

चमोली –

उत्तराखंड क्रांति दल चमोली का कार्यकर्ता सम्मेलन व सदस्यता अभियान के उत्तराखण्ड आंदोलन कारी व शिक्षक रहे कमल किशोर डिमरी ने युकेडी का दामन थामा साथ ही उनके हजारों समर्थकों ने भी सदस्यता ली।

बद्री-केदार मंदिर समिति के बैंकट हॉल में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ता सम्मेलन व सदस्यता अभियान के तहत के0के0 डिमरी  ने कहा कि मेरा सम्पूर्ण जीवन राज्य आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक संघर्षपूर्ण रहा जिस कारण मैंने राज्य के निर्माण से लेकर आजतक जनता की लड़ाई  लड़ी  है  एकमात्र क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल को चुना और सच्ची श्रद्धा से पार्टी के मान-सम्मान के लिए संघर्षरत रहूँगा।  दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि कुछ सत्ताधारियों की आजकल रातों की नींदें उड़ी हुई हैं जिस कारण वे सोशियल मीडिया पर अनाप-सनाप लिख रहे हैं। अगर जनप्रतिनिध से सवाल करना अपराध है तो उत्तराखंड क्रांति दल हर बार ये गुनाह करने को तैयार है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को चुनौती देकर कहा कि अगर सत्ता का इतना ही घमंड है तो 2027 में बद्रीनाथ विधानसभा से लड़कर दिखाइए जनता इनकी सारी गलत फहमी दूर कर देगी और एकतरफा उक्रांद को अपना समर्थन देगी।  दल के केंद्रीय महामंत्री व तराई प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि आज समय उक्रांद का है और बद्रीनाथ विधानसभा से ही बदलाव की लहर बहेगी। जनता का विश्वास राज्य निर्माता दल उत्तराखंड क्रांति दल पर बड़ा है जिसकी जीती-जागती तस्वीर आज के सम्मेलन में देखने को मिली। दल के कार्यकारी अध्यक्ष जे0पी0उपाध्याय जी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को एक होकर उत्तराखंड क्रांति दाल का सहयोग करना होगा ताकि उत्तराखंड का भविष्य सुरक्षित हो सके ।

दल के केंद्रीय अध्य्क्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने अपने राज्य आंदोलन के समय की घटनाओ को जनता के सामने रखा और बताया कि अनेकों यातनाएं और क्रूरता झेलने के बाद यह राज्य बन पाया है।  चमोली जिला अध्य्क्ष युधवीर सिंह नेगी ने कहा कि अब उत्तराखंड का भविष्य युवा के हाथों में है और युवा सही और गलत का ज्ञान रखता है।आज युवा जाग चुका और उत्तराखंड क्रांति दाल के साथ खड़ा है   इस अवसर पर राजेश्वरी देवी, किरन डिमरी, मूसली देवी, लक्ष्मी देवी, गणेश काला, दिनेश मास्टर, लुसुन टोडरिया, महिपाल फर्श्वाण, एस0पी0 पुरोहित, के0एल0 शाह, अरुण शाह, पंकज पुरोहित, भगत कुँवर, सुबोध बिष्ट, धर्मेंद्र फर्श्वाण, धीरज बिष्ट, सौरभ नौटियाल, अंकित पंत, सुदर्शन नेगी, सूरज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button