उत्तराखंड

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर श्री बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा की हाई पावर कमेटी बनाकर जांच की मां की

ख़बर को सुनें

चमोली –

श्री बद्रीनाथ मंदिर में आए चढ़ावा चोरी और करोड़ों रुपए के वित्तीय घोटाले को लेकर नगर कांग्रेस व ब्लाक कांग्रेस ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला  तथा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी  के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा नारेवाजी  कर  प्रदर्शन करते हुये बीकेटीसी का पुतला दहन किया गया।धामी सरकार तथा मंदिर प्रवंधन पर तीखा हमला बोलते हुए एक हाईपावर कमेटी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय रुप से नगर अध्यक्ष प्रकाश नेगी व ब्लाक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विक्रम फर्स्वाण, प्रधान संगठन अध्यक्ष मोहन बजवाल, मिथलेश,लक्ष्मी लाल,अनिल कठैत, गोविंद सिंह सजवांण, रविन्द्र बर्त्वाल, जिपंस, क्षेपंस, बहुतायत प्रधानगण, युवा शक्ति व मातृशक्ति व कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button