पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने विभिन्न ग्राम सभाओं का किया भ्रमण, शिव महापुराण में सहभागिता का किया आह्वान

पोखरी-
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भंडारी ने आज रविवार को महेशनगर रडुवा जौरासी और सलना ग्राम सभाओं का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही तहसील मुख्यालय पोखरी स्थित पुष्केश्वर शिवालय में 31 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाले शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क, कृषि सहित विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। राजेन्द्र भंडारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है तथा जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को भी सफल बनाया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने सभी ग्रामीणों से आगामी 31 जुलाई से 6 अगस्त तक सीएचसी पोखरी के समीप स्थित पुष्केश्वर शिवालय में आयोजित शिव महापुराण कथा में बढ़-चढ़कर सहयोग एवं सहभागिता निभाने की अपील की।यह धार्मिक आयोजन स्वयम पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रडुवा की प्रधान मनीशा देवी जौरासी की प्रधान मीनाक्षी देवी सलना की प्रधान हेमलता देवी दिनेश रडवाल फतेराम सती मानवेन्द्र असवाल असुल भण्डारी भुपेंद्र भण्डारी भरत नेगी हनुमत नेगी गोकुल सैलानी महिला मगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी देवी दीपेंद्र सिंह नेगी रामेश्वरी देवी सजय जैसवाल उप प्रधान पिंटू रितू देवी सुरेन्द्र जैसवाल गोविंद लाल जसदेई देवी महिपाल लाल रिकू जैसवाल विरेन्द्र जैसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



