उत्तराखंड

जंतर मंतर पर लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण – कांग्रेस

ख़बर को सुनें

चमोली –

21 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर मंतर में हजारों बेरोजगार छात्र- छात्राओं द्वारा नीट एवं अन्य परीक्षा-पत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया जा रहा था। लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार किए जाने के स्थान पर प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से बल प्रयोग किया गया तथा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान अनेक युवाओं एवं महिला प्रदर्शनकारियों के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई। यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार के विपरीत प्रतीत होती है।

इस लोकतांत्रिक घटना के विरोध में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास की ओर विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया गया। केंद्र सरकार द्वारा श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया जो कि अलोकतांत्रिक था। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।  इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर आज दिनांक 22/7/2026को जिला कांग्रेस/नगर कांग्रेस के‌ तत्वावधान में जिला मुख्यालय गोपेश्वर के‌ बस स्टैंड तिराहे पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी तथा नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया की अगुवाई में कांग्रेसजनों द्वारा कल दिल्ली में छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस के बरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी तथा उनके साथ इकथित अभद्र व्यवहार के विरोध में जोरदार नारेबाजी के साथ धरना -प्रदर्शन किया गया तथा जंतर-मंतर पर हुई घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच/शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित बल प्रयोग एवं लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई/परीक्षा-पत्र लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने/ देश के युवाओं के भ ekविष्य की रक्षा हेतु परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।। तत्पश्चात इन मांगों विषयक महामहिम राष्ट्रपति जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली को सौंपा गया।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी/प्रमोद बिष्ट, पूर्व पीसीसी सुदर्शन शाह, प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिलाध्यक्ष यूथ सूर्य प्रकाश पुरोहित, जिलाध्यक्ष एन एस यू आई विपिन फर्स्वाण, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र फर्स्वाण, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी, जिला सचिव योगेंद्र बिष्ट, जिला प्रेस मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवांण, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विजय हिंदवाल, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, जिला महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल, जिला कार्यालय सचिव मनमोहन ओली, जिला संरक्षक सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, अनुसूचित जाति महिला जिलाध्यक्ष महेशी देवी,ब्लाक अध्यक्ष महिला पूनम रावत,बरिष्ठ कांग्रेसी भगत कनियाल, शिवलाल आर्य,अनीता नेगी,जगत लाल, ऊषा फर्स्वाण, विक्रम नेगी, ब्लाक अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रताप लाल,नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मदन सेमवासी,मंडलम अध्यक्ष गोवर्धन टम्टा,बरिष्ठ कांग्रेसी सोहन आर्य, रामसिंह बिष्ट, मुकुल विष्ट, प्रदीप नेगी,अंजू राणा, यमुना कुंवर, मुन्नी कठैत,मधु नेगी, जयवीर ‌नेगी, गोपाल रावत, गंगा देवी,सूरज टकोला, दर्शन लाल, सुशील भट्ट, नरेंद्र बर्त्वाल, पूरण सिंह चौहान,उदयसिंह रावत, सुरेन्द्र झिंक्वाण,सोवत लाल, विक्रम शाह, विक्रम बिष्ट, ललिता देवी, नरेंद्र कुंवर,सोहन भारती, भक्ति लाल,खुशाल नेगी, टीकाराम,विजय कुमार, छात्र नेता किशन बर्त्वाल आदि शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button