उत्तराखंड

गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त थराली पुलिस के हत्थे

ख़बर को सुनें

चमोली –

चमोली पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.07.2026 को थाना थराली पुलिस ने माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, थराली द्वारा वाद संख्या-92/2023 में धारा 60 एक्साइज एक्ट के अंतर्गत जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त अभिषेक रावत पुत्र धर्मपाल सिंह, निवासी ग्राम कोभ, जनपद चमोली को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:- उपनिरीक्षक देवेंद्र भारती, कांस्टेबल रोहित राणा, थाना थराली, जनपद चमोली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button