उत्तराखंड

कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार व एसएसपी नैनीताल का पुतला दहन

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर नैनीताल के एसएसपी टी मंजूनाथन वह प्रदेश सरकार का चमोली मुख्य तेराहे पर पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी किया

चमोली मुख्य चौराहे पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व में चमोली मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते थे प्रदेश सरकार की तानाशाही व नैनीताल के एसएसपी  टीसी मंजूनाथन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार हर उसे कार्यक्रम को कुचलना चाहती है जिसमें कांग्रेस की भागीदारी हो कार्यक्रम में अधिक भीड़ होने से लोगों को रोका जा रहा है प्रदेश सरकार की कु नीतियों के खिलाफ जो लोग भी आवाज उठा रहे हैं उनको कुचलना चाहती है हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को भाजपा सरकार बिफल करना चाहती थी लेकिन उनकी  षड्यंत्रकारी नीति  सफल नहीं हो पाई तो उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का कार्य किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, कांग्रेस महिला  की महिला अध्यक्ष उषा रावत, जिला प्रवक्ता गोविंद सजवान,प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह शैलेंद्र नेगी ब्लॉक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पिलग विपिन फरसवा, संदीप झिकवाण, किशन बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, सचिन गड़िया, मनमोहन नेगी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button