जखोली महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, 42 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प।
रुद्रप्रयाग-
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को मध्य नजर रखते हुए जखोली क्षेत्र में कांग्रेस महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महिला कांग्रेस जखोली की अध्यक्ष शीला भंडारी ने ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 12 उपाध्यक्ष,14 महासचिव एवं 16 सचिव सहित कुल 42 महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नई कार्यकारिणी में जखोली क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों की महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। महिला कांग्रेस पदाधिकारी आगामी दिनों में गांव-गांव जनसंपर्क,महिला संवाद, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार तथा महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाएंगी। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लाक
उपाध्यक्ष पद पर उषा कोठारी टेंडवाल गीता देवी बक्सीर बांगर,कल्पेश्वरी कठैत किरोड़ा,कुंदनी देवी चौहान जखोली लस्या,गीता पंवार कुरछोला,राजेश्वरी राणा चंदी कोठियाड़ा,अरूणा नेगी कपनियां, राजेश्वरी भट्ट जैली,विजया राणा पालाकुराली,मीना रावत पौंठी, राखी ममगाईं उछना,अंजू पंवार मवाणगाव को नियुक्त किया है। वहीं महासचिव पद पर अनीता पंवार जखोली बड़मा, प्रतिमा देवी कोट बांगर,शशि मेहरा लुठियाग,अंजना पंवार जखोली भरदार, रश्मि रावत डंगवालगांव,मदुली देवी कंडाली,दीपिका मेवाड़ जखोली लस्या,अंजू क्वेलीयाल हरियाली,प्रियंका राणा खलियाण बांगर,पुष्पा राणा जैली,पूजा नेगी बजीरा,राजेश्वरी उरोली,रश्मि बगवान चोपड़ा,स्मिता राणा महरगांव को नियुक्त किया है। जबकि ब्लाक महिला कांग्रेस सचिव पद पर सावित्री देवी सौराखाल भरदार,संतोषी भट्ट मुन्नादेवल,उर्मिला देवी शिशों,कल्पेश्वरी रावत,अरख़ुड,मंजू भट्ट बमंणगांव,अनिता देवी जखाल भरदार,अनामिका सिंधवाल,रोठिया भरदार,नीलम भट्ट कोठियाडा, प्रियंका जाखी खलियाण बांगर,पुनीता देवी सिरवाड़ी बांगर,सोनम देवी बजीरा,कृष्णा ममगाईं ईजरा,सुधा भट्ट डांगी बांगर, उपासना देवी भणगा,आरती नेगी मथियागांव बांगर,आशा राणा उद्दोला बांगर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ब्लाक अध्यक्ष शीला भण्डारी ने कहा है कि महिला शक्ति को बूथ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस जखोली को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगी और उन्हें कांग्रेस संगठन से जोड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल मतदाता नहीं, बल्कि संगठन की निर्णायक शक्ति हैं। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सुरक्षा और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को लेकर महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शीला भण्डारी ने नयी कार्यकारिणी का विस्तार करते कहा है कि आने वाले समय में महिला कांग्रेस संगठन घर-घर संपर्क, महिला संवाद और बूथवार संगठन के माध्यम से कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगी।


