गैरसैण के सिंमटा में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोज
चमोली-
विकासखंड गैरसैंण के ग्राम सभा सिमटा में कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहाँ शिक्षा विभाग चमोली (उत्तराखंड) के सहयोग से DTR Organic Private Limited द्वारा एक दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 18 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ।यह विशेष आयोजन भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग चमोली) के सौजन्य से जनपद चमोली की समस्त ग्राम सभाओं में आर.पी.एल. (RPL) / ईडीपी (EDP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई, अचार व खाद्य प्रसंस्करण, तथा हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की व्यावहारिक जानकारी और गुर सिखाए गए। इसमे राज्य समँवयक राम सुमेर, कोऑर्डिनेटर संजय सिंह, मोटीवेटर चंद्रकला शामिल रही।


