अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर गोपेश्वर में जलाए दीप, न्याय और महिला सुरक्षा की उठी आवाज

चमोली –
अंकिता भंडारी की हत्या के चार *वर्ष पूर्ण होने पर आज 18 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी चमोली, नगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दशोली द्वारा नगर मुख्यालय गोपेश्वर में दीप जलाकर अंकिता भंडारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए अंकिता की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और उनकी स्मृति में दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई तथा सरकार से अपेक्षा की गई कि मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़े तथा किसी भी दोषी को संरक्षण न मिले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के विषय पर सरकार को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। अंकिता को श्रद्धांजलि तथा न्याय की लडाई जारी रहेगी,महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता कार्यक्रम मेंजिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी श्रीमती उषा रावत,ब्लॉक अध्यक्ष दशोली शैलेंद्र नेगी ,जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सजवाण , जिला सोशल मीडिया प्रभारी,.डॉ विजय हिंदवाल, चंदन चौहान जी नगर मीडिया प्रभारी पीपलकोटी ,श्री प्रकाश डंडरियाल जी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,श्री मोहन नेगी सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक दशोली,श्रीमती अनिता नेगी,श्रीमती विजया कंडारी नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस गोपेश्वर,श्रीमती मुन्नी देवी , कुमारी रीता, यूथ जिलाध्यक्ष सूर्य पुरोहित, एनएसयूआई के अंकित सहित तमाम छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आनंद सिंह पंवार, जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी ने कार्यक्रम संचालन किया गया।

