उत्तराखंड

पंचायती राज निदेशालय में प्रधानों का धरना आठवें दिन भी रहा जारी

8 अक्टूबर को होगा सचिवालय घेराव प्रत्येक ब्लॉक से पहुंच रहे हैं प्रधान गण

ख़बर को सुनें

देहरादून –

प्रदेश प्रधान संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन सोमवार को  आठवें दिन भी जारी रहा धरना बैठे वक्ताओ ने कहा जब तक सरकार प्रधानों कि 10 सूत्रीय मांग नहीं मानती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा साथ ही 8 अक्टूबर को सचिवालय घेराव को प्रदेश हर विकास खंड से पहुंच रहे है।

देहरादून के पंचायती राज निदेशालय में उत्तराखंड के सभी जिलों से ग्राम प्रधान अपनी दस सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए धरने पर बैठे हैं। सरकार द्वारा आज दिन तक संगठन की मांगों के निराकरण लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार के कोई भी प्रतिनिधि धरना स्थल नहीं पहुंचने से संगठन में दिन प्रतिदिन सरकार के प्रति रोष बढ़ते जा रहा है। और प्रदेश प्रधान संगठन प्रतिदिन अपने धरना प्रदर्शन को आगे भी जारी रखते हुए। दिन प्रतिदिन आंदोलन को बड़ा रूप दे रहा है।

तथा धरना प्रदर्शन के सातवें दिन, जनपद देहरादून अंतर्गत विकासखंड कालसी के प्रधान संगठन अध्यक्ष करण सिंह चौहान जी की उपस्थित में संबंधित ब्लॉक के प्रधानों द्वारा सहभागिता दी गई।साथ में उत्तरकाशी जिले के जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर कृपाल सिंग जी की उपस्थिति में उत्तरकाशी जिले के प्रधान संगठन एवं प्रधानों सहभागिता दी गई। उक्त धरना प्रदर्शन में  सुधीर रतूड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  संजय राणा ,  विकास पंत प्रदेश महामंत्री , प्रदेश सह संरक्षक गिरराज सिंह , सुरेंद्र रावत ,चंद्रमोहन भट्ट सहित सैकड़ों प्रधानों द्वारा अपनी उपस्थिति दी गई धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश संरक्षक  विनोद बिजल्वाण , विनोद भंडारी , पंकज पोखरियाल  प्रदेश प्रभारी ,ठाकुर कृपाल सिंह जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी द्वारा किया गया। संचालन सुरेंद्र चौहान प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button