उत्तराखंड

चमोली डाक मंडल में नए डाक उप मंडल का शुभारंभ, डाक सेवाओं को मिलेगी नई गति

ख़बर को सुनें

चमोली –     भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक सेवाओं को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज चमोली डाक मंडल में एक नए डाक उप मंडल गुप्तकाशी का शुभारंभ किया गया। नए डाक उप मंडल का उद्घाटन अधीक्षक डाकघर, चमोली मंडल, गोपेश्वर अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सहायक अधीक्षक (मुख्यालय)  बलवन्त सिंह द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व चमोली डाक मंडल के अंतर्गत चार डाक उप मंडल कार्यरत थे, जिनमें गोपेश्वर, कर्णप्रयाग पूर्वी, कर्णप्रयाग पश्चिमी एवं रुद्रप्रयाग उप डाक मंडल शामिल हैं   मंडल में प्रशासनिक एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिले इस नवीन डाक उप मंडल की स्थापना से डाकघरों के कार्यों की बेहतर निगरानी, डाक सेवाओं का प्रभावी संचालन, वित्तीय एवं बचत योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले आम नागरिकों तक भारतीय डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा भारतीय डाक विभाग निरंतर अपनी सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। चमोली डाक मंडल में नए डाक उप मंडल का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विभागीय कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ आम जनता को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण डाक सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button