उत्तराखंड

भाजपा के संस्थापक सदस्य सुदर्शन सिंह भंडारी को दायित्वधारी के रूप में नियुक्त करने की मांग हुई तेज

ख़बर को सुनें

के एस असवाल। गौचर

जनपद चमोली के नगरपालिका क्षेत्र गौचर पनाई निवासी भाजपा के संस्थापक सदस्य सुदर्शन सिंह भंडारी को दायित्वधारी का दर्जा दिऐ जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

नगरपालिका क्षेत्र के पार्षद चैतन्य बिष्ट, विनीत रावत, पूर्व पार्षद जयकृत बिष्ट, भाजपा के कार्यकर्ता आदि सहित क्षेत्रीय जनता एवं सामाजसेवी लोगों का कहना है कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता, लम्बे समय से पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता सुदर्शन सिंह भंडारी को राज्य सरकार द्वारा दायित्वधारी के रूप में अवश्य ही नियुक्त किया जाना चाहिए।

श्री भंडारी ने वर्षो से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पार्टी के युवा कार्यकर्ता एवं नगरपालिका परिषद के पार्षद चैतन्य बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ पदाधिकारी अजय कुमार से पार्टी के संस्थापक सदस्य, समर्पित कार्यकर्ता सुदर्शन सिंह भंडारी को दायित्वधारी नियुक्त करने की मांग करते हुऐ कहा कि उनका अनुभवी नेतृत्व क्षमता एवं निष्ठा चमोली जिले के विकास एवं पार्टी के हित में अमूल्य सिद्ध होगी । राज्य सरकार द्वारा ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना जहां न्यायोचित होगा, वहीं पार्टी के आधार को और सशक्त भी करेगा।

स्थानीय लोगों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं और समाजसेवीयों – अनुसूया प्रसाद जोशी, सुधीर शैली, दिनेश बिष्ट, भजनी बिष्ट, दर्शन सिंह कण्डारी, कुंवर सिंह, सुनील कुमार, टीका प्रसाद मैखुरी, राकेश नेगी, आशीष थपलियाल, शुभम सिमल्टी, दलवीर कनवासी, राजेन्द्र बिष्ट, मंजू खत्री, मुन्नी बिष्ट, कृष्णा रावत, मुन्नी खत्री, संगीता देवी, संदीप बर्त्वाल, ताजवर बिष्ट, धीरू नेगी, राकेश नेगी, एमएस राणा, देवी प्रसाद, अंकित नौटियाल, कमल सिंह नेगी, सुभाष खत्री, राजेन्द्र बिष्ट, मुकेश लखेड़ा, हिमांशु शाह, बलवीर रावत, ईश्वर नेगी, रोविन नेगी, भूपेन्द्र बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, कुलदीप खत्री, मनोज शैली, विजय चमोला, मायाराम बहुगुणा, रोशन कुमार, बलवीर रौथांण, गंगा सिंह भंडारी, रिंकू नेगी आदि द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुदर्शन सिंह भंडारी को दायित्वधारी नियुक्त करने की मांग का समर्थन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button