विधयाक बुटोला ने होली के अवसर पर दुरस्थ गावो का किया भ्रमण
समस्यों के निदान का भरोसा दिया ,ग्रामीणों को

चमोली –
बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला द्वारा दशोली ब्लाक के सुदूरवर्ती गावो भ्रमण किया यहां पहुंचकर लोगो मै विधयाक को देख लोग खुश दिखे स्थानीय लोगो ने विधयाक का डोल – नगाड़ो व फूलो से स्वागत किया विधयाक ने स्थानीय समस्यों पर भी विचार -विमर्श किया गया
भ्रमण मै दशोली के दुरस्थ गावो मै रह रहे हर एक नागरिक से बात कर जन समस्यों को सुना व दूर करने का भरोसा दिलाया कि उनकी समस्यों का समाधान होगा इस दौरान दशोली के कॉग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण के साथ सप्त कुुंड निजमूला वैली पाण,भनाली, नाली, ईरानी व झींझी के ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत -अभिनंदन किया गया। वहां ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ होली भी मनाई गई। होली की शुभकामनाएं दी गई।ग्रामीणों की मूलभूत जनसमस्याए सुनी तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया। ग्रामीणों द्वारा स्नेहपूर्ण स्वागत -अभिनंदन के लिए आभार जताया।
भ्रमण के दौरान मंडलम अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, सेक्टर अध्यक्ष विजय सिंह नेगी व सचिन गडिया, ने राकेश चन्द्र, प्रकाश रावत,हरेन्द्र फर्स्वाण, वंशीलाल, नन्दलाल, विक्रम नेगी आदि कार्यकर्ताओं के साथ बडी तादाद में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, ममंद, अध्यक्षगण,यूवा व मातृशक्ति सामिल रहे ।

