आधुनिक भारत के शिल्पकार, कम्प्यूटर व दूरसंचार क्रांति के जनक भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर किया याद

चमोली –
कांग्रेसजनों द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद कर पुण्यतिथि मनाई गई।उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखते हुए कहा गया कि वे आधुनिक भारत के शिल्पकार रहे। उन्होंने भारत में डिजिटल क्रान्ति की नींव रखी। कम्प्यूटर एवं दूरसंचार क्षेत्र को बढ़ाया।ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं को प्रोत्साहन दिया।बर्ष 1992मे 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन कराया।बर्ष 1986की राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की तथा नवोदय विद्यालयों की स्थापना की। श्रीलंका में भारत -श्रीलंका समझौता कराया तथा भारतीय शांति सेना की तैनाती की। मतदान की आयु 21से घटाकर 18बर्ष की तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आर्दशों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गरोडिया,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, पूर्व नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट,जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक गिरीश आर्य, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, जिला सचिव मनमोहन ओली,बरिष्ठ कांग्रेसी जगत लाल व महिपाल सिंह रावत,नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मदन सेमवासी, ब्लाक अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रताप लाल,जिला संरक्षक सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक राजेन्द्र रावत, पूर्व पार्षद लीला रावत,बरिष्ठ यूथ मुकुल विष्ट, पूर्व शिक्षक एस एस झिंक्वाण,नगर सचिव विक्रम शाह, न्याय पंचायत अध्यक्ष रुद्र सिंह भंडारी, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति दर्शन लाल, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह रावत, ललिता देवी आदि सामिल रहे। आनंद सिंह पंवार, जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी।



