उत्तराखंड

3 मई को इंजीनियरिंग कॉलेज के 200 मी की परिधी मै धारा 165 रहेगी

ख़बर को सुनें

चमोली –

नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी द्वारा रविवार 03 मई को अपराह्न 02 से 05 बजे तक NEET-UG परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसके लिए जनपद में एकल परीक्षा केन्द्र प्रौद्योगिक संस्थान कोठियालसैंण गोपेश्वर बनाया गया है।

परीक्षा को सुव्यस्थित, नकलविहीन व शान्तिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार के आदेशों के क्रम में परगना मजिस्ट्रेट चमोली राजकुमार पाण्डेय द्वारा परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लगायी गयी है। परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परिधि के अन्तर्गत 05 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्र नहीं होंगे। परीक्षा केन्द्र में किसी व्यक्ति को सेलुलर फोन व पेजर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित रहेगा। एवं कोई भी व्यक्ति जुलूस, झांकी, जनसभा प्रदर्शन नहीं करेगा। कोई व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के आसपास अस्त्र नहीं ले जाएगा। परीक्षा केन्द्र में साहित्य, प्रेसनोट, पम्पलेट व पोस्टर बैनर नहीं लगाए जाएंगे। यह आदेश परीक्षा शुरू होने की तिथि से सम्पन्न होने तक प्रभावी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button