बारिश का कहर 10 परिवारों पर आफत की बारिश

रुद्रप्रयाग-
जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत पौंठी सिलगढ़ के हिऊना तोक में गांव के ऊपर से आए भारी मलबे ने 10 परिवारों के आंगनों को पाट दिया, जबकि गोपाल प्रसाद थपलियाल की रसोई बह गई। इस घटना से कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार ऐसा खौफनाक मंजर पहले कभी नहीं देखा गया। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय महामंत्री अर्जुन कण्डारी, जिला महामंत्री अजित भंडारी, जिला महामंत्री हरिभजन भण्डारी, जिला महामंत्री दीप प्रकाश भट्ट, युवा जिलाध्यक्ष रवि राणा, जखोली ब्लॉक अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी एवं ग्राम प्रधान रमेश सिंह कंडारी ने आपदा स्थल पर जाकर वहां मौजूद कानूनगो, पटवारी से तत्काल मलबा हटाने, पैदल मार्ग सुरक्षा दीवार निर्माण, पयेजल लाइन को दुरस्त करने कि मांग की है। वंही प्रातः 9 बजे हुई अतिवृष्टि के समय घर में मौजूद 82 वर्षिय देवकी देवी, 75 वर्षिय दाताराम थपलियाल ने बताया कि ऐसी गर्जना हमने नहीं सुनी थी कभी,ऊपर से भारी मलबा आया शुक्र रहा कि हम घर के अंदर रहे जैसे ही बारिश हल्की हुई तो गांव के लोगों ने हमें बाहर निकाल कर हमें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया गांव के लोग शुक्र समझो खेतों में काम करने चले गए थे नहीं तो कोई अप्रिय घटना घटीत होती। अब थोड़ी भी बारिश आ रही तो भय बना हुआ है। उनका कहना है कि प्रशासन के लोग आये फोटो खिंचकर चले गए गांव वाले नहीं आते तो हमारा बचना मुश्किल हो गया था। जिला प्रशासन कि हिलाहवाली साफ नजर आई।
राजस्व निरीक्षक (कानूनगो)
दुर्गा सिह रावत ने बताया कि
राजस्व टीम द्वारा धारकड़ी मे आपदा से हुए नुकसान का राजस्व टीम द्वारा आंकलन तैयार किया जा रहा है, वही हिऊन मे भू-स्खलन की जद मे आये 10 परिवारो को राहत राशी व राशन किट उपलब्ध करा दिये गये हैं, इसके आलावा पीड़ित परिवारो और भी सहायता देने हेतू अग्रीम कर्रवाही चल रही हैl



