जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण संपन्न

चमोली –
गोपेश्वर स्थित प्रगति वेडिंग प्वाइंट में जिला कांग्रेस कमेटी चमोली द्वारा नवगठित संगठन के पदाधिकारियों के सम्मान एवं नियुक्ति पत्र वितरण का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवचयनित सदस्यों का वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा नियुक्ति पत्र सौंपकर अभिनंदन किया गया।
समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत “थोकदार”, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला जी, कर्णप्रयाग विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद मौखुरी , नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा रावत तथा गिरीश चंद्र आर्य, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट जी, अरविंद नेगी जी सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर इकाइयों के प्रतिनिधि, राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिष्ट, जिला उपाध्यक आनंद सिंह पवार, अजय किशोर भंडारी, सुनील कुमार, जिला महामंत्री श्री संदीप झिंगवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विजय हिंदवाल, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सजवाण, कार्यालय प्रभारी मनमोहन ओली, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती पूनम रावत, जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी प्रकाश रावत, पूर्व जिला महामंत्री संदीप पटवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



