थराली पुलिस बनी परिवार की उम्मीद: गुमशुदा महिला को गैर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

चमोली –
दिनांक 17 मई को स्थानीय निवासी द्वारा थाना थराली में सूचना दी गई कि उनकी पत्नी दिनांक 15.05.2026 को बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों ने अपने स्तर से परिचितों एवं आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
मामला महिला सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण थराली पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा महिला के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों एवं अन्य स्थानों पर लगातार संपर्क कर जानकारी जुटाई गई। साथ ही तकनीकी माध्यमों और विभिन्न स्रोतों से सुरागरसी कर महिला तक पहुंचने का प्रयास किया गया। लगातार प्रयासों और सूझबूझ भरी कार्रवाई के पश्चात पुलिस टीम को मिली जानकारी के आधार पर उक्त गुमशुदा महिला को दिनांक 20.05.2026 को *जनपद देहरादून* से बरामद कर लिया गया। जिसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने थराली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं लगातार किए गए प्रयासों के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम-*उपनिरीक्षक संदीप देवरानी, महिला होमगार्ड शिवानी शामिल थे ।




Very informative