उत्तराखंड

जगल से जले पेड़ से लगी डंपर पर लगी आग

ख़बर को सुनें

 

चमोली –

थाना नन्दानगर को सूचना प्राप्त हुई कि सलबगड़ रोड पर खड़े एक डंपर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना नन्दानगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि डंपर संख्या UK 11 CA 0985, जो पुनियारा महादेव के पास खड़ा था, उस पर जली हुई अवस्था में चीड़ का पेड़ गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से डंपर का अधिकांश भाग क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के संबंध में वाहन स्वामी अनिल पल्लव निवासी कालेश्वर को अवगत कराया गया। वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि उक्त डंपर पिछले 8-9 दिनों से वहां खड़ा किया गया था।पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया, जिससे मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button