उत्तराखंड

गुमशुदा 80 वर्षीय महिला की तलाश में पोखरी पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान

ख़बर को सुनें

22 अगस्त से लापता है रौता गांव की गोपाली देवी, संभावित स्थानों पर पुलिस ने खंगाला क्षेत्र

पोखरी। रौता गांव से करीब 20 दिन से लापता 80 वर्षीय महिला गोपाली देवी की तलाश में पोखरी थाना पुलिस ने सघन सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने शुक्रवार को रौता गांव और आसपास के संभावित स्थानों को खंगालते हुए महिला की तलाश की। पुलिस ने ग्रामीणों से भी महिला के संबंध में जानकारी जुटाई।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने बताया कि रौता गांव निवासी गोपाली देवी पत्नी गुदड़ु लाल 22 अगस्त को शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए चली गई थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण 29 अगस्त को गुमशुदगी की सूचना नियमित पुलिस को मिलने के बाद थाना पोखरी पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और पूर्व में भी कई बार बिना बताए घर से चली जाती थीं। पुलिस ने संभावित रास्तों, आसपास के गांवों और अन्य स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अभी तक महिला का पता नहीं चल पाया है।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को गोपाली देवी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना पोखरी पुलिस को सूचना दें, ताकि महिला को सकुशल बरामद किया जा सके।सर्च अभियान में अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह नेगी, महिला आरक्षी रेखा, होमगार्ड सुखदेव, होमगार्ड शिव सिंह और महिला पीआरडी सुलोचना शामिल रहे। विजुअल्स फोटो सलंग्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button