सोनला न्याय पंचायत खेल महाकुंभ में श्री गुरुराम राम पब्लिक स्कुल रही अब्बल

चमोली –
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) चमोली के खिलाड़ियों ने दो दिवसीय खेल महाकुंभ सोनला न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 9 सितम्बर को देवलीबगड़ के खेल मैदान में आयोजित बालिका वर्ग की अंडर -14 व अंडर -19 प्रतियोगिताओं में विधालय के सभी छात्र -छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में विधालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर -19 बालिका वर्ग की टीम ने खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 600 मीटर दौड़ में सृष्टि ने प्रथम तथा आरुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -14, 60 मीटर दौड़ में आरुषी ने द्धितीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार बालिका वर्ग की अंडर -19, 100 मीटर दौड़ में प्रिया नेगी ने द्धितीय व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग में तन्वी ने प्रथम,आईशा ने द्धितीय व एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में दिव्या ने प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में तन्वी ने प्रथम व सिद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद में आईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में एंजल ने द्धितीय व सिद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार दिनांक 10 सितम्बर को आयोजित बालक वर्ग की अंडर -14 व अंडर -19 प्रतियोगिताओं में भी विधालय के सभी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर -14 खो-खो बालक वर्ग में विधालय की टीम ने प्रथा तथा अंडर – 14 कबड्डी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 खो-खो व कबड्डी बालक वर्ग में भी विधालय की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।100 मीटर दौड़ में पीयूष पंत ने द्धितीय व आकाशदीप खंडुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी पीयूष पंत द्धितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में रोहन ने प्रथम , 1500 मीटर दौड़ में दिव्यान्श पंत ने द्धितीय तथा 500 मीटर दौड़ में आकाशदीप खंडुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में रोहन ने प्रथम तथा दिव्यान्श पंत ने द्धितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ में प्रथम , द्धितीय व तृतीय स्थान पर रहे सभी प्रतिभागियों को आयोजकों के द्धारा 300, 200 व 150 रुपये की नगद धनराशि तथा विजेता प्रमाण – पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों व टीमों का चयन खेल महाकुंभ की द्धितीय चरण की प्रतियोगिता विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी के लिए हुआ है। विधालय प्रशासन की ओर से प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों के साथ -साथ विधालय के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक श्री विपिन कुँवर तथा सहायक खेल प्रशिक्षक श्री प्रशांत बर्तवाल व नीलिमा पैलू को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी है।
विधालय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में विधालय के कोर्डिनेटर श्री सुमन कुमार , कोर्डिनेटर श्रीमती संगीता, कोर्डिनेटर श्रीमती रितु मैठानी व सहायक कोर्डिनेटर सोनाली बिष्ट व श्री सुरेन्द्र कुमार जोशी के अतिरिक्त ,मेघा रावत , पूजा डिमरी ,रवीद्र सिंह , अशोक भट्ट,रजत कंडारी , सौरभ बिष्ट,सुमन रावत , स्वाति नौटियाल,पंकज कुमार,जितेंद्र सिंह, गंभीर सिंह,ज्योति डिमरी, रश्मि,सोनम नेगी , रजनी सती , शकुंतला बुटोला एवं सुनील रावत सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।


