उत्तराखंड

दो महिलाये तप्त कुंड मै मिले बेहोस, जांच के बाद मिले मृत

ख़बर को सुनें

चमोली –

महिला तप्त कुंड में दो महिलाएं बेहोश हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां दोनों महिलाएं महिला तप्त कुंड में फर्श पर अचेत अवस्था में मिलीं। बद्रीनाथ पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत पाये गये.।

मौके पर मौजूद उनके साथ यात्रा पर आए लोगों ने बताया कि *श्रीमती रामू देवी पत्नी अमर, निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान, उम्र 71 वर्ष एवं श्रीमती प्रेम देवी पत्नी मदन, उम्र करीब 63 वर्ष, महिला तप्त कुंड में डुबकी लगाने के दौरान अचानक बेहोश हो गई थीं।

पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर दिया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय श्री बद्रीनाथ ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि दोनों महिलाएं सगी बहनें थीं। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button