उत्तराखंड

चमोली जनपद ने एसडीजी रैंकिंग 2024-25 में हासिल किया प्रदेश में तृतीय स्थान

27 मई को अल्मोड़ा में आयोजित एसडीजी एचीवर अवार्ड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

ख़बर को सुनें

चमोली –

नीति आयोग द्वारा जारी एसडीजी इंडिया इंडेक्स रैंकिंग वर्ष 2023-24 में उत्तराखण्ड राज्य ने पूरे देश में 79 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य सरकार द्वारा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपदों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने तथा विकास योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन करने हेतु सीपीपीजीजी, नियोजन विभाग द्वारा जनपदवार एसडीजी रैंकिंग जारी की जाती है।

सीपीपीजीजी, नियोजन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 हेतु जारी जनपदवार एसडीजी रैंकिंग में चमोली जनपद ने 75 अंकों के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत किए गए समन्वित प्रयासों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यसंस्कृति का परिणाम है। जनपद को यह पुरस्कार दिनांक 27 मई 2026 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित *एसडीजी एचीवर अवार्ड 2024-25* कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के करकमलों द्वारा जनपद को सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने इस उपलब्धि पर समस्त विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी विभागों द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनपद को उत्कृष्ट श्रेणी में बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पोषण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं आधारभूत विकास से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button