उत्तराखंड

2027 की विधानसभा चुनाव को तैयार हो जाएं कार्यकर्ता – लखपत बुटोला

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निजी वेडिंग पॉइंट  में नगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर की नव गठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।। जिसमें मुख्य अतिथि  विधायक बद्रीनाथ  लखपत बुटोला  तथा जिलाध्यक्ष  सुरेश डिमरी  द्वारा नगर कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती तथा आगामी 2027के विधानसभा चुनाव के लिए एकजुटता से कार्य करने का आवाह्न किया गया। विधयाक लखपत बुटोला ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है जिले के 20अधिक गाँव भू धसाव का सामान कर रहे है लेकिन उनके लिये कोई नीति नहीं है लोंग जान जोखिम मै डाल कर जीने को मजबूर है प्रदेश मै सिर्फ भ्रष्टाचार फल फूल रहा है प्रदेश के विकास में प्रदेश सरकार का कोई ध्यान नहीं है उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का हवन किया है इस अवसर पर नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी रोतेला, चंद्र शेखर पल्व, नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया, महिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष उषा रावत, शलेन्द्र बिष्ट, गोपेश्वर नगर पालिका के सभासद मनमोहन सिंह नेगी, अजय लिगवाल सहित महिलाएं  शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button