
चमोली –
चमोली पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना थराली पुलिस ने माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, थराली द्वारा वाद संख्या-92/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त *देवेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम गुडम स्टेट तलवाड़ी, थाना थराली, जनपद चमोली* को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस टीम-अ0उ0नि0 लक्ष्मण सिंह, .हो0गा0 रणजीत शामिल रहे



