उत्तराखंड

डाक सेवाओं मैं पुरे प्रदेश मैं चमोली डाक सेवा मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया

चमोली मंडल डाक विभाग की तिमाही बैठक

ख़बर को सुनें

चमोली –

प्रधान डाकघर, गोपेश्वर में वित्तीय वर्ष 2026–27 की प्रथम तिमाही के व्यवसाय विकास की समीक्षा बैठक डाक  अधीक्षक अजय कुमार चमोली मण्डल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में चमोली मंडल के सभी डाकपाल/उप-डाकपाल एवं समस्त निरीक्षक डाकघर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सहायक अधीक्षक  द्वारा चमोली मंडल को वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु आवंटित वार्षिक लक्ष्य, प्रथम तिमाही के निर्धारित लक्ष्य तथा उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि प्रथम तिमाही में निर्धारित लक्ष्यों की उत्कृष्ट प्राप्ति के आधार पर चमोली मंडल ने संपूर्ण उत्तराखंड परिमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बैठक के दौरान व्यवसाय विकास के विभिन्न आयामों, वित्तीय सेवाओं के सभी उत्पादों एवं सेवाओं, डाक जीवन बीमा के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा मेल मॉनिटरिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाकपालों/उप-डाकपालों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त डाकघरों का विवरण निम्नानुसार है—

वित्तीय सेवाएँ- 1. उप डाकघर मैहलचौरी (एकल पदीय) – प्रथम, 2. उप डाकघर चंद्रपुरी (द्विपदीय) – प्रथम, 3. उप डाकघर गैरसैंण (त्रिपदीय) – प्रथम,4. उप डाकघर गौचर (त्रिपदीय+) – प्रथम, 5. प्रधान डाकघर गोपेश्वर – प्रथम

डाक जीवन बीमा-• प्रथम पुरस्कार –  हरिदत्त काला, उप-डाकपाल, गैरसैंण,• द्वितीय पुरस्कार –  सुरेंद्र सिंह राणा, उप-डाकपाल, गुप्तकाशी,• तृतीय पुरस्कार –  गौतम कुमार, उप-डाकपाल, भीरी   पार्सल सेवा• प्रथम पुरस्कार – उप डाकघर बद्रीनाथ,• द्वितीय पुरस्कार – उप डाकघर जोशीमठ,• तृतीय पुरस्कार – प्रधान डाकघर गोपेश्वर

आधार सेवाएँ-• प्रथम पुरस्कार – उप डाकघर गैरसैंण,• द्वितीय पुरस्कार – प्रधान डाकघर गोपेश्वर, • तृतीय पुरस्कार – मुख्य डाकघर रुद्रप्रयाग

बैठक के समापन अवसर पर डाक अधीक्षक, चमोली मंडल द्वारा सभी डाकपालों एवं उप-डाकपालों को वित्तीय वर्ष 2026–27 की प्रथम तिमाही में संपूर्ण उत्तराखंड परिमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने उन डाकघरों का भी उत्साहवर्धन किया, जो प्रथम तिमाही में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ण प्राप्ति नहीं कर सके, तथा उन्हें द्वितीय तिमाही में पूर्ण समर्पण एवं प्रयास के साथ लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डाक अधीक्षक द्वारा द्वितीय तिमाही में व्यवसाय विकास, वित्तीय सेवाओं, डाक जीवन बीमा, पार्सल सेवाओं तथा अन्य निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी एवं समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रणनीति एवं विस्तृत दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।  बैठक के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वित्तीय वर्ष 2026–27 के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्राप्ति हेतु समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button