बाणों के साथ बमोथ में पांडव नृत्य का उपस्थित दर्शकों ने आनन्द लेकर आशिर्वाद लिया

गौचर / चमोली –
पोखरी विकासखंड की गंगा घाटी गांव बमोथ में पांडवों के (अस्त्र शस्त्र) बाण आने के बाद पांडव चौक पंचायत घर परिसर में बाणों के साथ मनोहारी नृत्य का उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया और देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
30 दिसंबर से शुरू हुऐ पांडव नृत्य आयोजन में 01 जनवरी को पांडवों के अस्त्र शस्त्र बाण आने के बाद पांडव नृत्य देखने वाले दर्शको की भीड़ उमड़ने लगी है। पांडव नृत्य कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष जयंती प्रसाद पन्त, सचिव अरविंद गैरोला सहित युवक मंगल दल अध्यक्ष अतुल भट्ट के नेतृत्व में युवक मंगल दल के सदस्य एवं पदाधिकारी व महिला मंगल दल की महिलाओं और ग्रामवासियों की सहभागिता से आयोजित पांडव लीला के प्रति खाशा उत्साह दिखाई दे रहा है। नारायण भगवान के पाश्र्व के रूप में किशन लखेड़ा, अर्जुन जगमोहन भट्ट, युधिष्ठिर चक्रधर चमोला, भीमसेन गौचर पुरोहित, सुनील पुरोहित,नागेन्द्र नेगी, नकुल अर्चित चमोला, सहदेव प्रदीप कंडारी, नागार्जुन शिवांग मल्ल, तिल बिली प्रियांशु भंडारी, द्रौपदी हरीश नेगी, बबरूबांद उपेन्द्र नेगी, हनुमान धीरेन्द्र चौधरी रिंकू, दीप चंद ठाकुर, विवेक ठाकुर, गांव के आराध्य देव भूमियाल रावल देवता के पाश्र्व अनूप नेगी, लाटू देवता दीपक रावत के रूप में दर्शकों को दर्शन देते हुऐ अशीष बचन दे रहे हैं।
इस मौके पर पुजारी पंडित प्रदीप लखेड़ा, गांव के वयोवृद्ध सैनानी प्रसाद चमोला, इन्द्र सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह मल्ल, चैन सिंह कंडारी, सुदर्शन सिंह खत्री, मुरली मनोहर लखेड़ा, पुरोषतम लखेड़ा, विनोद पुरोहित, राकेश प्रसाद ममगाईं, संजय लखेड़ा, रमेश भंडारी, रविन्द्र सिंह, चंडी प्रसाद पन्त, अनुसूया प्रसाद लखेड़ा, ललिता प्रसाद लखेड़ा, कमला लाल, सहित भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।


