Blog

यात्रमार्ग पर यातायात को सुचारू रखने में मददगार होंगी क्रेन

आपदा प्रबंधन विभाग ने चमोली पुलिस को सौंपी दो क्रेन

ख़बर को सुनें

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने क्रेनों‌ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चमोली –

चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शनिवार को चमोली पुलिस को दो क्रेन सौंपी गई। क्रेनों को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने हरी झंडी दिखाकर चारधाम यात्रा मार्ग के लिए रवाना किया। इनकी मदद से यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्री वाहनों के खराब होने, फंसने और सड़कों पर गलत पार्क किए वाहनों को हटाने में उपयोग किया जाएगा। जिससे यातायात के बाधित होने की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि चार धाम यात्रा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन के कैपेसिटी बिल्डिंग मद से क्रेनों की खरीद की गई है। जिनके माध्यम से जनपद के यात्रा मार्ग पर यातायात को सुचारू रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान क्रेन न होने से कई बार वाहनों के मार्ग में खराब होने से उन्हें हटाने में पुलिस और प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए इन क्रेनों को पुलिस विभाग को सौंपा गया है।इस दौरान आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्द किशोर जोशी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनन्द सिंह रावत, एएसआईएमटी मनोज भण्डारी, अब्बल सिंह खत्री मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button