उत्तराखंड

मंगलवार को ज्योतिर्मठ के ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का होगा आयोजन

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मई माह के प्रथम मंगलवार 05 मई को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक तहसील ज्योतिर्मठ के ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस जन-सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे आमजन को एक ही मंच पर अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को विभागों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी शिकायतों का पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों की भी समीक्षा की जाएगी।अतः आमजन से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तहसील दिवस में प्रतिभाग करें और अपनी समस्याएं व सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button