लासी गांव मै पूर्ण शराब बंदी , सार्वजनिक कार्य मै नही मिलेगी शराब
उलघन पर होगा 51000 का जुर्माना ,

चमोली – दशोली प्रखंड के लासी गाव मै अब शराब सार्वजनिक कार्यो मै नही परोशी जायेगी ओर यदि परोशी तो 51 हजार देने को तयार रहे गाव मै बच्चे बूढ़े, महिला सब इस शराब बंदी के गवाह व लागु करने के लिए तैयार रहेंगे ।
विकास खंड दशोली के लासी मै प्रधान सुभागा देवी कुंवार की अध्यक्षता मै आयोजित बैठक मै महिला ,युवक , ग्राम सभा के समस्त ग्रामवासियो के आपसी बिचार -विमर्श के बाद यह तय किया गया कि अब बहुत परिवारों को शराब के करण बर्वाद होते देखा गया अब नही जिस का सबसे बुरा परिणाम महिलाओ को भोगना पड़ता है जिस करण अब बच्चे भी धीरे – धीरे इस कि गिरफ्त मै आ रहे है तो समस्त ग्रामवासियो ने निर्णय लिया की अब कुछ नही शराब को ही सार्वजनिक कार्य मै बंद हीं रहेगी कोई भी व्यक्ति न शराब पीयेगा , न बेच पायेगा यदि कोई इस कार्य मै लिप्त पाया गया तो उस पर अर्थ दंड 51 हजार रुपये लिया जायेगा जिसमे सभी ग्रामवसियो ने सहमति जताई अब ग्राम सभा के अंदर शादी – विवाह , मुंडन , मसाण्ड पूजा या कोई ओर कार्य अब पूर्ण रूप से बंद रहेगी । बैठक मै महिला मगल दल अध्यक्ष रेख फरस्वान, विनीता , उपाध्यक्ष मीना देवी , रजनी देवी , मंजू देवी , शशि पवार , उषा कुंवार , महेश्वरी देवी , ममता देवी , रंजी रावत , क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप कुमार , पूर्व प्रधान वीरेंद्र रावत ,पूर्व प्रधान नैन सिंह कुंवार। वीरेंद्र फारस्वान , धन्मती देवी , महेश्वरी देवी , सुमन देवी, रणबीर सिंह , दर्शन सिंह बिष्ट , विक्रम सिंह रावत , राम चंद्र सिंह , अर्जुन फरस्वान ,देवेंद्र लाल शामिल थे ।

