चमोली – प्रधान सगठन दशोली ने प्रधान सगठन व कर्मचारियों सयुंक बैठक का आयोजन दशोली प्रधान सगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गाड़िया व खंड विकास अधिकारी वी एस राणा की सयुंक अध्यक्षता में आहूत किया गया, जिसमे सब से अधिक मनरेगा में आ रही व्यवहारिक परेशानियों पर विचार किया गया ।
दशोली विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक में प्रधानो द्वारा मनेरगा ,सहित अन्य विकास कार्यो में आ रही व्यवहारिक दिक्क़तो को लेकर विचार -विमर्श किया गया, जिसमे सब से अधिक परेशानी मनरेगा को लेकर रखी गई, जिसमे नेटवर्क के साथ ही विभागीय ऐप न चलना व ग्रामीण परिदृश्य में हर व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध करना, ग्रामीण विकास को मजबूत करना व कर्मचारियों के पास एक से अधिक ग्राम पंचायतो का होना जैसी समस्या पर गहनता से विचार किया गया, वही खंड विकास अधिकारी वी•ए •स • राणा ने कहा कि वह हर समय ग्रामीण विकास में सहयोग को तैयार है और हर ग्राम पंचायत का विकास ही हमारा लक्ष्य है ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ,भरत सिंह फर्स्वान्,मंदौधरी देवी गड़िया , सुभाग देवी ,राजेंद्र सिंह फरस्वान ,यशवंत सिंह , महेंद्र सिंह बिष्ट , नवीन सिंह रावत ,प्रकाश चंद डंडीरियाल, ज्योति देवी ,अनिता देवी , मुन्नी देवी , संतोष गुसाई, बिंद्रा देवी , कश्मीरा देवी , सरोज देवी , राजीव कुमार , रविन्द्र नेगी ,चंद्र कला देवी , ज्योति राणा सहित समस्त प्रधान व कर्मचारी मौजूद थे ।