उत्तराखंड
5 वर्षीय बालक को निवाला बनाने वाला बाघ कैद पिजड़े मै

रुद्रप्रयाग-
सिन्द्रवाणी गाँव मे बीते 3 जनवरी को एक दुखद घटना में पाँच साल के बच्चे को गुलदार अपना निवाला बनाया था,जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।प्रशाशन, वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में अगल अलग जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे से आसपास ककोड़ाखाल के समीप लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हुआ है,जिसे वह विभाग की टीम द्वारा फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा जा रहा है।
उप वनाधिकार अगस्त्यमुनि रेंज देवेंद्र सिंह पुण्डीर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात्रि को एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, यह गुलदार वहीँ है इसके लिए फॉरेंसिक जाँच के बाद पुस्टि हो पायेगी।उन्होंने बताया कि सिन्द्रवाणी क्षेत्र में अन्य पिंजरे एंव वन विभाग द्वारा लगाए गए उपकरणों आदि से निरन्तर सर्च अभियान जारी रहेगा।



