उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने ली परिवार रजिस्टरों की जाँच सम्बन्धी समीक्षा बैठक

2003 के पश्चात परिवार रजिस्टर में की गई प्रविष्टियों की जल्द पूर्ण करें जांच:- जिलाधिकारी

ख़बर को सुनें

 

चमोली –

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सभागार गोपेश्वर में परिवार रजिस्टरों की जाँच सम्बन्धी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों के अनुपालन में 2003 के पश्चात परिवार रजिस्टरों में की गयी प्रविष्टियों की जाँच वर्तमान में पूरे प्रदेश में की जा रही है। जिसके तहत जनपद चमोली के 615 ग्राम पंचायतों में भी जांच गठित समिति  के द्वारा की जा रही है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि परिवार रजिस्टरों की प्रविष्टियों की जांच के लिए जिला स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। जिला स्तरीय जांच कमेटी का अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी को नियुक्त किया गया है जबकि विकासखण्ड स्तर की समितियों हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि समितियों को आदेश दिये है कि 2003 के पश्चात परिवार रजिस्टर में की गयी प्रविष्टियों  की जल्द जांच कर रिकॉर्ड जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार रजिस्टरों की जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी, डा0 अभिषेक त्रिपाठी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी एवं ऑनलाइन के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी जुड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button