देहरादून

कर्णप्रयाग मै 18 फ़रवरी को उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष लेंगे बैठक

ख़बर को सुनें

चमोली –

नीरज सती ( सचिव) उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग देहरादून, ने बताया की उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के समक्ष उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि० (UPCL), उत्तराखण्ड पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि० (PTCUL) तथा यूजेवीएन लिo द्वारा क्रमशः वितरण, पारेषण एवं उत्पादन की टैरिफ दरें (वर्ष 2026-27) निर्धारण हेतु याचिकाएं प्रस्तुत की गयी है।

उक्त याचिकाओं पर आम उपभोक्ताओं के सुझाव / मत प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न स्थलों में जन सुनवाई की जानी निर्धारित है। जिस हेतु आयोग द्वारा एक जन सुनवाई *दिनांक 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे से अपराह्न् 01 बजे तक सभागार, क्षेत्र पंचायत, कर्णप्रयाग में निर्धारित की गयी है।* उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक संख्या में जन सुनवाई में उपस्थित होकर अपना मत आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button