Blog

शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग, कंप्यूटर व फर्नीचर जले

पोखरी विकास खंड का मामला

ख़बर को सुनें

पोखरी-

विकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में आज दोपहर अचानक आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब एक बजे विद्यालय में वाई-फाई लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग ने पास रखे कंप्यूटर और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना ग्राम प्रहरी दलील सिंह ने तत्काल थाना पोखरी को दी। सूचना मिलते ही दरोगा दलवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। विद्यालय में तैनात शिक्षक कमल सिंह असवाल ने बताया कि वाई-फाई कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिससे कंप्यूटर सेट व फर्नीचर पूरी तरह नष्ट हो गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली है। विद्यालय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फोटो सलंग्न

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to Nishant pant Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button