ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट ब्रह्ममुहुर्त में विधि-विधान से खुल गये है
बाबा केदार के कपाट खुलने के अवसर पर हेली से फूलो की बरसात किया गया

दिलवर सिंह बिष्ट/ केदारनाथ –
भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट ब्रह्ममुहुर्त में विधि-विधान व पूजा अर्चना के पश्चात देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गये है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ पहुंच कर बाबा के दर्शन किये।पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री ने देश प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना बाबा से की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी जैसे ही केदारनाथ धाम पंहुचे शंखों की ध्वनि, और मन्त्रोंचारण से उनका स्वागत किया गया।प्रातः 8 बजे भगवान आशुतोष के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट लग्नानुसार ग्रीष्म काल के लिये खोले गये।भक्तिमय वातावरण के साथ बाबा के ‘ हर हर महादेव ‘ हर हर शम्भू ‘के जयकारों से केदार पुरी गुंजायमान हो गयी। सेना के बैंड धुनों , व स्थानीय बाद्य यंत्रों की मनमोहक ध्वनि के बीच हजारों की संख्या में देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। इससे पहले 21 अप्रैल को शांय तीन विश्रामो के पश्चात बाबा की पंच विग्रह डोली केदारनाथ धाम पहुंची, 22 अप्रैल को प्रातः से ही परंपराओं के अनुसार विशेष पूजा अर्चना के बाद लग्नानुसार प्रातः 8 बजे मंदिर के कपाट खोलने की घोषणा की गयी।तदोपरान्त बाबा श्री केदारनाथ जी के कपाट ग्रिसमकालीन नर पूजा पाठ हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।इस अवसर पर केदारनाथ के रावल श्री भीमाशंकर लिंग, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा,पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर पुजारी गण आदि मौजूद रहे।



