उत्तराखंड

गैरसैंण के लिए दिल्ली से आए सुनील जदली- चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क और सीने में न्याय की आग

ख़बर को सुनें

देहरादून,

उत्तराखं  की स्थायी राजधानी गैरसैंण के हक में जारी प्रण से प्राण तक आंदोलन आज एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुँच गया। एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आज क्रमिक अनशन की कमान दिल्ली से विशेष रूप से पहुँचे क्रांतिकारी सुनील जदली ने संभाली।

आज के आंदोलन का सबसे विचलित करने वाला दृश्य सुनील का ऑक्सीजन मास्क लगाकर अनशन पर बैठना रहा। दिल्ली से केवल इस आंदोलन के लिए देहरादून पहुँचे सुनील ने चेहरे पर मास्क लगाकर शासन को कड़ा संदेश दिया कि देहरादून अब राजधानी का बोझ सहने की स्थिति में नहीं है। यहाँ का बढ़ता प्रदूषण और दमघोंटू व्यवस्था आम जनता की जान ले रही है। सुनील ने स्पष्ट कहा कि जब तक पहाड़ की राजधानी गैरसैंण नहीं जाएगी, तब तक यह सरकार जनता का दम ऐसे ही घोंटती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button