उत्तराखंड

उक्रांद ने गोपेश्वर में सरकार का पुतला फूंका, गैरसैंण मुद्दे पर जताया रोष

ख़बर को सुनें

चमोली –

उत्तराखंड क्रान्ति दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोपेश्वर में प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित न करने और बजट सत्र के दौरान उक्रांद नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

उक्रांद कार्यकर्ता गोपेश्वर मुख्य तिराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

नेताओं ने कहा कि बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी तथा युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में उक्रांद के नेता व कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

उक्रांद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया और गिरफ्तार नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में युद्धवीर सिंह नेगी, दीपक फर्स्वाण दिगम्बर, कुंवर दानू, अशोक बिष्ट, पंकज पुरोहित, अंकित पंत, सौरभ नौटियाल, सुदर्शन नेगी, महावीर पंवार, सूरज नेगी, गौरव राणा, अजय पंवार, सौरभ बिष्ट, नरेंद्र नेगी, धीरेन्द्र फर्स्वाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button