
नंदा नगर – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नंदानगर की चुनावी बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी ।
बैठक नगर पंचायत नंदानगर के सभागार में आहूत की गई बैठक में पूर्व विधायक प्रोफेसर जीतराम जी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर आगामी 2027 को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने विषयक बार्ता की तथा कहा कि नंदानगर में बिगत वर्ष में आई आपदा में अभी तक सरकार द्वारा कोई ठोस नीति न बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा कहा कि पूर्व में काँग्रेस सरकार द्वारा जिन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया था उन पर किसी भी प्रकार की ठोस पहल न करना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जी द्वारा पार्टी की गतिविधियों एवम रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ता की नब्ज भी टटोली तथा पार्टी की मजबूती को लेकर अनुशासन का भी संदेश दिया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीना देवी रौतेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट क्षेत्र पंचायत संगठन अध्यक्ष दशरथ सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती देवी अनु 0 जाति के अध्यक्ष बीरेंद्र शाह इला महामंत्री संदीप पटवाल जिला महामंत्री कांग्रेस सुखबीर सिंह रौतेला संगठन महामंत्री जिला कांग्रेस चमोली महाबीर सिंह गिरधारी लाल बसंती देवी यशोदा देवी उर्मिला देवी मीना देवी हरी प्रसाद पुरोहित पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अब्बल सिंह कठैत पार सिंह नेगी मोहन सिंह दानु तीरथ सिंह नगर कांग्रेस अध्यक्ष हर्षबर्धन देवराड़ी भवान सिंह राकेश पुरोहित दौलत सिंह रघुबीर सिंह फर्स्वाण सुरेन्द्र बिष्ट समेत काँग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे

