
चमोली –
राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के समीप आपसी वर्चस्व को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट की घटना में गोपेश्वर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। *पूर्व में की गई कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 मार्च 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 04/2026 धारा 191(2), 115(2), 352, 333, 351(2), 3(5) बीएनएस बनाम ध्रुव आदि में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है— 1- *साहिल डुंगरियाल पुत्र बच्चन सिंह डुंगरियाल, निवासी खम्पियाणा बैंड, कोतवाली कर्णप्रयाग, उम्र 20 वर्ष,* 2- *कनिष्क पाल पुत्र विष्णु प्रकाश पाल, निवासी ग्राम पठियालधार, कोतवाली गोपेश्वर, उम्र 19 वर्ष।* गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रकरण में शामिल अन्य युवकों की पहचान भी कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चमोली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने, गुंडागर्दी कर सामाजिक माहौल खराब करने तथा आमजन में भय उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।


All this type of student sent to the jail