
चमोली –
07 मार्च 2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी गई कि उनकी पत्नी अपने 05 वर्षीय बालक के साथ दिनांक 01 मार्च 2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सभी संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारों में पूछताछ करने पर भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल *गुमशुदगी क्रमांक 02/2026* पंजीकृत किया गया। महिला एवं नाबालिग से संबंधित प्रकरण होने के कारण *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* के निर्देशों पर दोनों की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए ऑपरेशन स्माइल टीम एवं एसओजी चमोली के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया गया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर महिला के *जनपद बुलंदशहर (उ0प्र0)* में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके पश्चात पुलिस टीम को तत्काल दिनांक 18-03-2026 को बुलंदशहर के लिए रवाना हुई। जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से सघन प्रयासों के बाद महिला व नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया।
शुक्रवार को दोनों को सुरक्षित कोतवाली कर्णप्रयाग लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम-*अपर उपनिरीक्षक राजीव कुमार ,आरक्षी चन्दन सिंह नागरकोटी (ऑपरेशन टीम) ,आरक्षी आशुतोष तिवारी (एस0ओ0जी0) शामिल थे ।

