
रायवाला –
विकास खण्ड डोईवाला के प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है ।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नेपाली फार्म स्थित एक निजी विद्यालय को शिक्षा का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत के तहत मिलने वाली चार लाख की धनराशि के एवज में स्कूल संचालक से दो लाख रूपए की माँग की जा रही थी। पीड़ित द्वारा बिजीलेन्स से उसकी शिकायत की गयी। बुद्धवार को नेपाली फार्म के पास एक लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ धनबीर बिष्ट को पकड़ा गया।
जिसमें भ्रष्टाचार अधिनियम अन्तर्गत धारा 7 बनाम धनवीर सिंह बिष्ट प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी डोईवाला को गिरफ्तार किया गया है और सह अभियुक्ता पुष्पांजलि निवासी लेन नम्बर 5 डालनवाला देहरादून व उत्तरांचल मार्डन स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश संचालक को शिकायतकर्ता से उनके गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की धनराशि ग्रहण करते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ़्तारी के बाद आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को सतर्कता की टीम अपने साथ देहरादून ले गए है।



