उत्तराखंड

डिप्लोमा इंजीनियर्स की 27 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी, विकास कार्य ठप

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपद मै डिप्लोमा इंजीनियर्स की 27 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते लोक निर्माण विभाग, नगर पंचायत, सिचाई विभाग, पेयजल, जल सस्थान सहित सभी विभगो मै कार्य प्रभावित रहा जिससे विकास कार्यो पर असर दिख रहा है ।

इंजीनियर्स वेतन विसंगति दूर करने, विभागों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं को 1 जनवरी 2020 से 4600 रुपये ग्रेड पे अनुमन्य करने, ड्राफ्टमैन पद पर न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद कनिष्ठ अभियंता पद पर पदोन्नति देने, पदोन्नति में ठहराव समाप्त कर सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को प्रथम एमएसीपी के तहत 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पूर्व की भांति 5400 रुपये ग्रेड पे (लेवल-10) दिए जाने तथा उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के राजकीयकरण एवं एकीकरण सहित 27 सूत्रीय मांगे भी शामिल है।डिप्लोमा इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। हड़ताल के कारण विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्य बाधित हो गए हैं, वहीं ठेकेदारों के भुगतान और विभागीय लेन-देन पर भी असर पड़ा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी और नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने बताया कि मार्च माह के वित्तीय समापन के समय हड़ताल होने से ठेकेदारों के भुगतान और विकास योजनाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।

धरने पर बैठे इंजीनियर्स में सहायक अभियंता ज्योति सिंह रावत, शुभम मलेठा, अंकित सिंह, अमित पंवार, सुनील, रिया नेगी, रुपेश नेगी, सचिन नेगी   अपर अभियंता सिचाई ओमप्रकाश  सहित कई डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button